Posts

Showing posts from October, 2019

दीपावली PARASHMUNI

💯✔ दीपावली पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का तांत्रिक उपाय    किसी शुभ मुहूर्त जैसे दीपावली, अक्षय तृतीया, होली आदि की रात यह उपाय किया जाना चाहिए। दीपावली की रात में यह उपाय श्रेष्ठ फल देता है। इस उपाय के अनुसार आपको दीपावली की रात कुमकुम या अष्टगंध से कांसे या चांदी की थाली पर यहां दिया गया मंत्र लिखें।मंत्र लिखकर उसकी महालक्ष्मी मान विधिवत पूजा करें |  मंत्र: ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती ममगृहे आगच्छ- आगच्छ ह्रीं नम:।  इस मंत्र का जप भी करना चाहिए। किसी साफ एवं स्वच्छ आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला या कमल गट्टे की माला के साथ मंत्र जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम १० माला होनी चाहिए। अधिक से अधिक इस मंत्र की आपकी श्रद्धानुसार बढ़ा सकते हैं। इस उपाय से आपके घर में महालक्ष्मी की कृपा बरसने लगेगी।..दिव्य गुटिका धारक मंत्र लिखें नहीं केवल दिव्य गुटिका की महालक्ष्मी मान पूजा करें और जप करें |दिव्य गुटिका के अवयव दक्षिणावर्ती शंख ,पीली कौड़ी ,हरसिंगार गोमती चक्र ,स्फटिक आदि जिनमे महालक्ष्मी का प्रतिनिधित्व माना जाता है ,उत्तम प्रभाव उत्पन्न करते हैं | 💯✔ दीपावली के

शिव PARASHMUNI

महादेव शिव अपने से दो शक्तियां रूद्र एवं पराशक्ति का प्रादुर्भाव करते हैं l जब रूद्र एवं पराशक्ति (पुरुष एवं प्रकृति) एक साथ आते हैं तब पूर्ण ब्रह्म का स्वरूप बनता है l शक्ति के बिना शिव शव हैं l ll ॐ शिव शक्ति ऐक्य रूपिण्यै नमः ll ॐ परा शक्त्यै नमः ll ================ 💯✔ भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी। भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय भी शिव के गण हैं। माना जाता है कि प्राचीनकालीन किताब कामशास्त्र, धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र और मोक्षशास्त्र में से कामशास्त्र के रचनाकार नंदी ही थे। नंदी कैसे बने शिव के गण : शिव की घोर तपस्या के बाद शिलाद ऋषि ने नंदी को पुत्र रूप में पाया था। शिलाद ऋषि ने अपने पुत्र नंदी को संपूर्ण वेदों का ज्ञान प्रदान किया। एक दिन शिलाद ऋषि के आश्रम में मित्र और वरुण नाम के दो दिव्य ऋषि पधारे। नंदी ने अपने पिता की आज्ञा से उन ऋषियों की उन्होंने अच्छे से सेवा की। जब ऋषि जाने लगे तो उन्होंने शिलाद ऋषि को तो लंबी उम्र और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया लेकिन नंदी को नहीं। तब शिलाद ऋषि ने उनसे पूछा कि उन्होंने